नागपुर के सरकारी अस्पताल में लगी आग, बाल-बाल बची कई नवजात बच्चों की जान
नागपुर के डागा मेमोरियल सरकारी महिला अस्पताल की SNCU में आग लगने से 10 नवजात बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। ...और पढ़ें
-1778817371088_m.webp)
नागपुर के सरकारी अस्पताल में लगी आग(प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार सुबह डागा मेमोरियल सरकारी महिला अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट के एक हिस्से में धुएं और आग लगने की घटना के बाद 10 नवजात बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।
सरफराज अहमद की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय 42 बेड वाले इस SNCU में कुल 36 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 10 बच्चे उस प्रभावित हिस्से में थे जहां यह घटना हुई।
सुरक्षित निकाले गए सभी बच्चे
राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि घटना के वक्त उनकी माताएं वहां मौजूद नहीं थीं। हालांकि, सूत्रों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की इस घटना की जानकारी 24 घंटे तक स्वास्थ्य अधिकारियों को नहीं दी।
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बेबी वार्मर से जुड़े पावर सप्लाई के तारों में इलेक्ट्रिकल ओवरलोड के कारण चिंगारी (स्पार्क) उठी, जिससे धुआं फैल गया।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दिलीप मडावी ने इसे बड़ी आग मानने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यहओवरलोडिंग और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण हुई मामूली स्पार्किंग थी।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद एक स्टाफ नर्स ने जैसे ही चिंगारी देखी, उसने तुरंत पावर सप्लाई बंद कर दी, जिसके बाद फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
