विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: ऑनलाइन लूडो की लत पड़ी भारी,: MBBS छात्र ने खेल-खेल में गंवाए 12.33 लाख रुपये

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

नागपुर में एक एमबीबीएस छात्र ने ऑनलाइन लूडो गेम में 12.33 लाख रुपये गंवा दिए, जिसमें भारी मुनाफे का वादा किया गया था।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

HighLights

  1. नागपुर के एमबीबीएस छात्र ने ऑनलाइन लूडो में गंवाए 12.33 लाख।

  2. 'ट्राई प्लेयर्स' ऐप ने भारी मुनाफे का लालच देकर की धोखाधड़ी।

  3. साइबर धोखाधड़ी के तहत दो मोबाइल नंबर धारकों पर मामला दर्ज।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में एक एमबीबीएस छात्र ने ऑनलाइन लूडो गेम में 12.33 लाख रुपये गंवा दिए। इस गेम में खेलने के बदले भारी मुनाफा कमाने का वादा किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी मेडिकल कालेज के 23 वर्षीय फाइनल ईयर के छात्र ने यूट्यूब वीडियो देखते समय 'ट्राई प्लेयर्स' नाम के एक लूडो एप का विज्ञापन देखा था।

एप में दावा किया गया था कि गेम खेलने पर पैसे मिलेंगे। शुरुआत में छात्र को थोड़ा मुनाफा हुआ, जिससे उसे और पैसे लगाने का हौसला मिला। उसने अलग-अलग बैंक खातों के जरिये कुल 12,33,184 रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन, इसके बाद उसे लगातार नुकसान होने लगा।

जब उसने एप की हेल्पलाइन से संपर्क किया, तो उसे पता चला कि गेम में धोखाधड़ी की गई थी। बाद में ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कि दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।