पिकनिक मनाने गई छात्रा की मौत, प्रबंधन की लापरवाही उजागर
परिवार के साथ पिकनिक मनाने गई छात्रा की क्रेजी कैसल में मौत हो गई। इस परिसर में पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं। कई बार प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगे। इस हादसे से प्रबंधन की लापरवाही फिर उजागर हुई। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।
नागपुर। परिवार के साथ पिकनिक मनाने गई छात्रा की क्रेजी कैसल में मौत हो गई। इस परिसर में पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं। कई बार प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगे। इस हादसे से प्रबंधन की लापरवाही फिर उजागर हुई। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।
- अंकिता रामचंद्र शाहू बिनाकी मंगलवारी निवासी थी। रविवार को अवकाश होने से अंकिता परिवार के साथ पिकनिक मनाने क्रेजी कैसल गई हुई थी।
- शाम करीब साढ़े चार बजे के दौरान वह क्रेजी कैसल परिसर स्थित घसरपट्टी पर खेल रही थी। चक्कर आने से अंकिता घसरपट्टी से गिर पड़ी।
- बेहोशी की हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- बताया जा रहा है कि अंकिता कक्षा 12वीं में अध्ययनरत थी। पिता निजी काम करते हैं।
- हादसे के दौरान अंकिता के साथ उसका भाई व मौसी भी थी। मगर बहुत देर बाद उन्हें घटना का पता चला। परिसर में ही बहुत देर तक वह बेहोश पड़ी रही।
- उल्लेखनीय है कि पूर्व में क्रेजी कैसल में इस तरह के हादसे हुए हैं। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।