देश की पहली सर्प मित्र, बनाया 51 हजार सांप पकडऩे का रिकॉर्ड
सांप को देखकर अक्सर लोग डर से सहम जाते हैं लेकिन बुलढ़ाणा की रहने वाली एक महिला ने अब तक 51 हजार सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है, जो एक रिकॉर्ड है।
नागपुर। सांप को देखकर अक्सर लोग डर से सहम जाते हैं और अगर बात खतरनाक किस्म के जहरीले सांपों की हो तो पसीने छूट जाते हैं। लेकिन बुलढ़ाणा की रहने वाली एक महिला इस तरह के सांपों को आसानी से अपने कब्जे में कर लेती है। उसने अब तक 51 हजार सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है, जो एक रिकॉर्ड है। खास बात है कि उन्होंने इन सांपों के दांतों को कभी नहीं तोड़ा।
देश की पहली महिला सर्पमित्र
12 साल की उम्र से पकड़ रही हैं सांप। बुलढ़ाणा शहर के मेहकर की रहने वाली 35 साल की वनिता बोराडे को लोग सर्पमित्र के नाम से पुकारते हैं। वे 12 साल की उम्र से सांप पकड़ रही हैं। वह सांपों की प्रजाति को बचाने और बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। वनिता महाराष्ट्र की पहली महिला सर्पमित्र माना जाता है। इलाके के रिहायशी इलाकों में, खासतौर पर बारिश के मौसम में निकलने के सांपों को पकडऩे के लिए लोग वनिता को बुलाते हैं।
उन्होंने अब तक कई बड़े नाग, मडिय़ार, घोड़स जैसे जहरीले सांपों की प्रजाति को इंसानी बस्तियों से पकड़कर जंगल में छोड़ा है, जहां वे नेचुरल एनवायरमेंट में रह सकें।