कांग्रेस नेता दर्डा ने की गडकरी से मुलाकात
राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा कर चुके कांग्रेस नेता विजय दर्डा राज्यसभा में लौटना चाहते हैं। भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद संवाद माध्यम के प्रतिनिधियों से चर्चा में श्री दर्डा ने अपनी इच्छा व्यक्त की।
नागपुर। राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा कर चुके कांग्रेस नेता विजय दर्डा राज्यसभा में लौटना चाहते हैं। भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद संवाद माध्यम के प्रतिनिधियों से चर्चा में श्री दर्डा ने अपनी इच्छा व्यक्त की।
उन्होंने कहा- कांग्रेस ने मुझे उम्मीदवारी नहीं दी है। पार्टी का निर्णय मान्य है। राज्यसभा को वे देशहित में कार्य करने व विविध मामलों में आवाज उठाने का माध्यम मानते हैं। देशहित के कार्यों के लिए वे राज्यसभा में जाना चाहते हैं।
एक प्रश्न पर उन्होंने यह भी कहा, भाजपा से उम्मीदवारी नहीं मांगी है। भाजपा में शामिल होने का भी सवाल नहीं है, लेकिन भाजपा में उनके नाम पर विचार हो तो वे इस पार्टी से भी राज्यसभा में जाना पसंद करेंगे। भाजपा उम्मीदवार का निर्णय भाजपा के नेता ही लेंगे।
राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा करनेवाले महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं में िवजय दर्डा व अविनाश पांडे शामिल हैं। महाराष्ट्र से कांग्रेस ने श्री दर्डा को इस बार उम्मीदवारी नहीं दी है। कोयला घोटाले में उनका नाम शामिल है।
राज्यसभा सदस्य चुनाव पर राजनीतिक चर्चाओं के बीच श्री दर्डा रविवार को शाम 5.15 बजे महल स्थित गडकरी आवास पर पहुंचे। करीब सवा घंटे तक दोनाें नेताओं ने चर्चा की।
श्री दर्डा ने कहा कि वे श्री गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आये थे। दोनों मित्र हैं। कांग्रेस के नेता भी यह बात जानते हैं। श्री गडकरी के राजनीतिक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए श्री दर्डा ने कहा कि िवजन अर्थात दूरदृष्टि के ऐसे नेता कम मिलते हैं।
यह भी कहा कि भाजपा ने विदर्भ राज्य की मांग का समर्थन किया है, लिहाजा श्री गडकरी विदर्भ राज्य की मांग को प्रमुखता के साथ सरकार के सामने रखें। श्री गडकरी सड़क व पुलों का निर्माण करा रहे हैं। निवेदन है कि समाज को बांधे रखनेवाले पुल के लिए सभी मिल-जुलकर कार्य करें।