Move to Jagran APP

राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने से कांग्रेसियों ने देश भर में प्रदर्शन किया

दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से मामला और बिगड़ गया है। इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने देश भर में जमकर प्रदर्शन किया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 03:19 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 03:27 AM (IST)
राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने से कांग्रेसियों ने देश भर में प्रदर्शन किया

नागपुर। वन रैंक, वन पेंशन को लेकर दिल्ली में पूर्व सैनिक द्वारा की गई आत्महत्या का मामला गर्मा गया है। दिल्ली में पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से मामला और बिगड़ गया है। इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने देश भर में जमकर प्रदर्शन किया।
नागपुर में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। वेरायटी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। रास्ता भी रोका गया। कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी चरमराई। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी।
हालांकि प्रदर्शन में भी कांग्रेस की गुटबाजी दिखी। बुधवार शाम को पहले शहर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद शहर कांग्रेस सड़कों पर उतरी। शहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का निषेध किया। पुतला फूंककर राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।

loksabha election banner

सड़कों से गुजर रही एसटी की बसों को भी रोकने का प्रयास किया। बस की चाबी निकालने का भी प्रयास किया गया। कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी थी। पुलिस को बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया गया। निषेध कर पुलिस कार्रवाई की भर्त्सना की गई। कांग्रेसियों ने आक्रमक रुख दिखाते हुए गिरफ्तारियां भी दी।

इस दौरान पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, प्रदेश सचिव उमाकांत अग्निहोत्री, पश्चिम नागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, विशाल मुत्तेमवार, विवेक निकोसे, विवेक अग्निहोत्री, शहर सचिव इरशाद अली, नितीश ग्वालबंसी, शिवा जुनेजा, प्रशांत मेंढे, रश्मि उईके, साक्षी राऊत, प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव कुणाल राऊत, शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बंटी शेलके, धीरज पांडे, अजित सिंह, तनवीर अहमद, आसिफ शेख, सुबोध दहीवले आदि उपस्थित थे।

पढें: नागपुर से अपहृता बरामद, अपहर्ता को जेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.