नागपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने सीएम ने दिया प्रस्ताव
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंडो-यूके इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए नागपुर या नवी मुंबई में से किसी एक जगह को चुनने का प्रस्ताव दिया है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 05:51 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 05:55 AM (IST)
नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंडो-यूके इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए नागपुर या नवी मुंबई में से किसी एक जगह को चुनने का प्रस्ताव दिया है। इंस्टिट्यूट ने राज्य में एक हजार क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है।
इसके मद्देनजर इंस्टिट्यूट के चेयरमैन माइक पार्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिला। फडणवीस ने कहा कि अस्पताल बनाने को लेकर सरकार हरसंभव मदद देगी। सरकार की तरफ से 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर निर्णय लिया गया है। यदि इस कार्य में भी संस्था सहभागी हो तो यह हमारे लिए खुशी की बात होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें