अनुष्का शर्मा बनीं पेटा की 'पर्सन ऑफ द ईयर'
पेटा ने 2015 में अनुष्का को सबसे हॉट शाकाहारी सेलेब्रिटी भी चुना था। वह हमेशा लोगों को मूक पशुओं के प्रति संवेदना रखने के लिए जागरूक भी करती हैं।
मुंबई, आइएएनएस। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पशुओं के अधिकार के लिए लडऩे वाले संगठन पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने अपना पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी करने वालीं अनुष्का को पेटा ने यह खिताब पटाखों से कुत्तों की रक्षा करने और मुंबई में बग्घियों में जोते जा रहे घोड़ों के हक में आवाज उठाने के लिए दिया गया है।
पेटा ने 2015 में अनुष्का को सबसे हॉट शाकाहारी सेलेब्रिटी भी चुना था। वह हमेशा लोगों को मूक पशुओं के प्रति संवेदना रखने के लिए जागरूक भी करती हैं। जानवरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अनुष्का ने 'पॉजिटिव' नाम का अभियान भी लांच किया है। उन्होंने डूड नाम के कुत्ते को गोद भी लिया है। पेटा के एसोसिएट निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, 'अनुष्का पशु अधिकारों की समर्थक हैं। उनकी दयालुता की कोई सीमा नहीं है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वह भी अनुष्का की तरह ही शाकाहार अपनाएं और पशुओं के साथ हो रहे दुव्र्यवहार के खिलाफ आवाज उठाए।
यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट के रिसेप्शन में जगमगाए सितारे