विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: नक्सलियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस का मुखबिर होने का था शक

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 11 Mar 2023 11:22 AM (IST)

Maharashtra नक्सलियों ने गढ़चिरौली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सलियों को युवक के पुलिस मुखबिर ...और पढ़ें

महाराष्ट्र: नक्सलियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या
महाराष्ट्र: नक्सलियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

गढ़चिरौली, एजेंसी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बेखौफ नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि नक्सलियों ने 26 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों को उस पर पुलिस का मुखबिर होने का शक था। मृतक की पहचान गढ़चिरौली के भामरागढ़ गांव के निवासी साईनाथ नरोती के रूप में हुई है।

युवक की हत्या को लेकर पुलिस ने जानकारी भी दी है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय ने कहा, "पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। साईनाथ नरोती होली के अवसर पर भामरागढ़ गांव आया था। साईनाथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।''

हेड कांस्टेबल की हुई थी हत्या

इससे पहले इसी साल फरवरी में नक्सली प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात नक्सलियों ने एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी थी। अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात नक्सलियों ने एक हेड कांस्टेबल पिंडी राम वेट्टी की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

हेड कांस्टेबल का काटा गला

दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आर के बर्मन ने बताया कि पिंडी राम दंतेवाड़ा जिले में पुलिस लाइंस में तैनात था। वह अपने भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव गया था। बारात में शामिल होने के बाद वह पास के एक गांव में आराम कर रहा था, जहां नक्सलियों घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने बेरहमी से उसका गला काट दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।