Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म फिर उसका जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने 29 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला और आरोपी की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 19 May 2015 06:27 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 06:29 AM (IST)
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात

मुंबई | शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म फिर उसका जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने 29 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला और आरोपी की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी महिला को घुमाने के बहाने कई जगहों पर ले गया। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता चेंबूर में परिवार के साथ रहती है।

loksabha election banner


गत वर्ष अगस्त माह में आरोपी से फेसबुक के जरिए जान पहचान हुई। आरोपी वीपी रोड इलाके में रहता है। इस मार्च महीने में आरोपी शिकायत करने वाली महिला को अपने साथ गोवा लेकर गया था। वापस लौटने पर महिला ने डाॅक्टरी जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है।


आरोपी ने महिला से गर्भपात कराने को कहा। महिला ने इनकार कर दिया। क्योंकि वह थैलिसीमिया से पीड़ित है। गर्भपात से उसकी तबीयत खराब हो सकती है। इसके बाद आरोपी ने महिला को जोगेश्वरी इलाके में स्थित एक डाॅक्टर के पास ले गया और धोखे से बेहोशी की दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया।


तबीयत खराब होने के चलते आरोपी महिला को एक होटल में ले गया। दूसरे दिन चेंबूर स्थित घर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद महिला से आरोपी और उसके परिवार ने बात करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने वीपीरोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.