Move to Jagran APP

संपत्ति के लिए महिला की मुंबई में हत्या

महिला पर हमला करने वाला उनका भतीजा तैसिफ ने खुद को चाकू मार लिया था। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन वह खतरे से बाहर है।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 18 Apr 2018 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 18 Apr 2018 03:48 PM (IST)
संपत्ति के लिए महिला की मुंबई में हत्या
संपत्ति के लिए महिला की मुंबई में हत्या
style="text-align: justify;">मुंबई, मिड डे। लखनऊ की एक 45 वर्षीया महिला की उनके भतीजे ने हत्या कर दी। हत्या करने वाले की उम्र 28 वर्ष बताई गई है। यह हत्या संपत्ति विवाद में की गई। पुलिस के मुताबिक, रईसा शेख को मंगलवार सुबह राजावाड़ी अस्पताल लाया गया था। उनका गला रेता गया था। करीब 12:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला पर हमला करने वाला उनका भतीजा तैसिफ ने खुद को चाकू मार लिया था। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन वह खतरे से बाहर है। 

अधिकारियों ने बताया कि रईसा की सास पोवई के फिल्टैरपाड़ा के एक चाल में आठ कमरे छोड़ गई हैं। ये कमरे तैसिफ के पिता के नाम पर है और उन्होंने लखनऊ की संपत्ति रईसा को दी। हालांकि रईसा ने आठ कमरों में से चार पर दावा कर रखा था। किराया वसूलने वह हर महीने मुंबई आती थीं जिससे रिश्तेदारों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.