Move to Jagran APP

Maharashtra: फिल्म में काम दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़, चार गिरफ्तार

Maharashtra महिला कलाकार को हिंदी फिल्म में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ कासारवडवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:54 PM (IST)
Maharashtra: फिल्म में काम दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़, चार गिरफ्तार
फिल्म में काम दिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़, चार गिरफ्तार। फाइल फोटो

ठाणे, प्रेट्र। महिला कलाकार को कथित तौर पर धमकाने और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक महिला और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। महिला कलाकार को हिंदी फिल्म में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ कासारवडवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने पीड़ित महिला से कहा कि उसका चयन एक हिंदी फिल्म के लिए किया गया है। उन्होंने महिला से फिल्म के निर्माता व निर्देशक से ठाणे में मिलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फिल्म में काम के लिए उसे उनकी मांगें माननी पड़ेंगी। उसे ठाणे सिटी के एक फार्म हाउस में आने के लिए कहा गया, लेकिन महिला ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दे दी और मनसे की फिल्म शाखा से भी संपर्क किया।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम चारों आरोपित कार में सवार हुए और महिला के साथ फार्महाउस की ओर रवाना हो गए। हालांकि रास्ते में उन्होंने गलत तरीके से महिला को छुआ। उन्होंने अपनी बात मनवाने के लिए उसकी तरफ हथियार भी तान दी। फार्महाउस पहुंचने के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए इसकी की जानकारी मनसे कार्यकर्ताओं को भेज दी। मनसे कार्यकर्ता फार्महाउस पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान राहुल तिवारी, उसकी बहन कंचन यादव, राकेश यादव और बीरलाल यादव के रूप में की गई है।

नौकरी दिलाने का वादा कर महिला से दुष्कर्म में गिरफ्तार

पुलिस ने ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में महिला को नौकरी दिलाने और शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपित मनोहर विशे के खिलाफ इस सिलसिले में नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। भिवंडी के एसीपी प्रशांत ढोले ने बताया कि आरोपित इस महिला के साथ 2016 से संपर्क में था। उसने महिला से वादा किया था कि वह उसे नौकरी दिला देगा और शादी भी कर लेगा। इसी वादे पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने जब उसके वादे का जिक्र किया तो वह टालमटोल करने लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.