Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हाउस अरेस्ट' विवाद में फंसे एजाज खान पर अब महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिल्म में काम दिलाने का किया था वादा

    Updated: Mon, 05 May 2025 08:52 AM (IST)

    30 साल की एक महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है कि एजाज खान ने फिल्म में रोल दिलाने का वादा करके कई स्थानों पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक्टर पर बलात्कार से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

    Hero Image
    एजाज खान पर अब महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म एक्टर एजाज खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्टर एजाज खान के खिलाफ अब एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। चारकोप पुलिस अधिकारी के अनुसार, 30 साल की एक महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है कि एजाज खान ने फिल्म में रोल दिलाने का वादा करके कई स्थानों पर उसके साथ बलात्कार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक्टर पर बलात्कार से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

    विवादों में क्यों घिरे एजाज खान?

    वहीं इससे पहले एजाज खान को उनके वेब शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेट के लिए कई अन्य लोगों के साथ एक मामले में नामित किया गया था, जिसे उल्लू एप पर स्ट्रीम किया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेब शो के वीडियो क्लिप में, एजाज खान महिलाओं सहित प्रतियोगियों पर अश्लील हरकते करने के लिए दबाव डालते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह कंटेस्टेंट से कुछ अश्लील सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं।

    एप से शो को हटाने की मांग

    विवादों में आने के बाद एजाज और शो से जुड़े लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज हो चुका है। विवादों के बीच शो के सभी एपिसोड्स उल्लू एप से भी हटा दिए गए हैं। वहीं शो को लेकर कई राजनीतिक नेताओं के भी बयान सामने आ चुके हैं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स हैंडल पर शो का एक वीडियो शेयर कर इसकी आलोचना की।

    कई नेताओं के आए रिएक्शन

    प्रियंका चतुर्वेदी ने  इसे अश्लीलता फैलाने वाला बताया और इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म्स पर सवाल उठाए। उनके पोस्ट ने विवाद को और हवा दी। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एडल्ट कंटेंट दिखाने वाले 18 एप बैन किए गए तो उल्लू एप को क्यों बैन नहीं किया जा रहा?

    साथ ही महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने रियलिटी सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है और कहा है कि यह 'अश्लीलता का प्रतीक है।' कई नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया जारी है।

    यह भी पढ़ें: 'इतनी अश्लीलता...', एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर भड़के सांसद; कहा-अब तक बैन क्यों नहीं हुआ?