विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान सैफई में नाच-गाने देख रहे थे आजम खान', वारिस पठान का पलटवार

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:38 PM (IST)

एआइएमआईएम नेता वारिस पठान ने आजम खान पर 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान सैफई में नाच-गाने देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय हजारों लोग बेघर हो रहे थे।

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बड़ा आरोप (एक्स- @warispathan)

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बड़ा आरोप (एक्स- @warispathan)

HighLights

  1. वारिस पठान ने आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए।

  2. मुजफ्फरनगर दंगों के समय आजम खान सैफई में थे।

  3. एआइएमआइएम ने यूपी में दलित-मुस्लिम गठबंधन किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान हजारों लोग बेघर हो रहे थे, तब आजम खान सैफई में नाच-गाने के कार्यक्रम देखने में व्यस्त थे।

वारिस पठान ने कहा कि एआइएमआइएम ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों, पिछड़ों और मुसलमानों के अधिकारों की आवाज उठाने का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि इस गठबंधन से कई राजनीतिक दलों के नेता परेशान हैं।

पठान ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान 50 हजार से अधिक मुसलमानों को कथित तौर पर अत्याचार का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने घर छोड़ने पड़े। उस समय आजम खान अखिलेश यादव सरकार में मंत्री थे, लेकिन उन्होंने पीड़ितों के मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।