विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन कर सकता है डब्ल्यू 20: स्मृति ईरानी

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 28 Feb 2023 08:13 AM (IST)

डब्ल्यू-20जी20 के तहत एक आधिकारिक संवाद समूह हैजिसकी स्थापना वर्ष 2015 में तुर्किये की अध्यक्षता के दौरान की गई थी। ...और पढ़ें

महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन कर सकता है डब्ल्यू 20 (फाइल फोटो)
महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन कर सकता है डब्ल्यू 20 (फाइल फोटो)

औरंगाबाद, पीटीआइ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डब्ल्यू 20 महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के वास्ते प्रौद्योगिकी का किस तरह से लाभ उठाना है, इसको लेकर मार्गदर्शन कर सकता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो दिवसीय डब्ल्यू 20 (महिला 20) की शुरुआती बैठक का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन जी 20 की भारत की अध्यक्षता के हिस्से के तौर पर आयोजित किया जा रहा है।

डब्ल्यू-20 जी20 के तहत एक आधिकारिक संवाद समूह

डब्ल्यू-20 जी20 के तहत एक आधिकारिक संवाद समूह है, जिसकी स्थापना वर्ष 2015 में तुर्किये की अध्यक्षता के दौरान की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य जी-20 की चर्चाओं में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से शामिल करना और जी-20 के नेताओं की घोषणा में उन नीतियों और प्रतिबद्धताओं को जगह दिलाना है, जो लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

आज हमारे कृषि समाज में 10 करोड़ महिलाएं कार्यरत

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात करते हुए, ईरानी ने कहा कि आज हमारे कृषि समाज में 10 करोड़ महिलाएं कार्यरत हैं। हमारे पास 1.7 करोड़ महिलाएं हैं जो अपना समय विशेष रूप से पशुपालन में लगा रही हैं। भारत में इंटरनेट के 80 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। क्या हम महिलाओं को केवल प्रौद्योगिकी के उपयोगकर्ता तक सीमित कर देंगे, या हम समान हिस्सेदारी लाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएंगे।

भाजपा ने औरंगाबाद से सेल्फी विथ बेनिफिशियरी अभियान किया शुरू

भाजपा ने औरंगाबाद से सेल्फी विथ बेनिफिशियरी अभियान शुरू किया भाजपा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सेल्फी विथ बेनिफिशियरी अभियान की शुरुआत की। अभियान की राष्ट्रीय समन्वयक मेधा कुलकर्णी ने कहा कि इसमें पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं के एक करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचेंगे और उनके साथ सेल्फी लेकर उन्हें नमो एप पर अपलोड करेंगे। ईरानी ने कहा कि यह केवल सेल्फी के बारे में नहीं है। यह लाभार्थी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आशीर्वाद भेजने का एक मौका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।