विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 लोग गिरफ्तार

Published: Sun, 17 May 2026 01:04 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक महिला को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया।

देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया(फाइल फोटो)

देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में गुरुवार को एक महिला द्वारा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद भीड़ ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील अवताडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा विवाद एक मंदिर के दर्शन को लेकर शुरू हुआ था। पीड़ित महिला ने देवी-देवताओं को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे वहां मौजूद लोगों का एक समूह आक्रोशित हो उठा और बात इस हद तक बढ़ गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अब भी फरार

इस बर्बरता का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि इस वीडियो को जांच के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है और फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस अमानवीय कृत्य में कुल सात लोग शामिल थे, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इनमें स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी, और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने सहित अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 3 साल में 12 मौतें और 125 घायल... मुंबई में लगातार पेड़ गिरने की घटनाओं का जिम्मेदार कौन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।