विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्धव ठाकरे को जेलर के कक्ष में संजय राउत से मिलने की अनुमति नहीं, पात्रा चाल घोटाले में आर्थर रोड जेल में हैं शिवसेना सांसद

By Vijay KumarEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2022 08:43 PM (IST)

Uddhav Thackeray not allowed to meet Sanjay Raut महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जेल में बंद शिवसेना सांसद ...और पढ़ें

उद्धव ठाकरे को जेलर के कक्ष में संजय राउत से मिलने की अनुमति नहीं
उद्धव ठाकरे को जेलर के कक्ष में संजय राउत से मिलने की अनुमति नहीं

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत से जेलर के कक्ष में मिलने की अनुमति जेल अधिकारियों ने नहीं दी। उन्हें कहा गया है कि वे अदालत से अनुमति लेकर आएं। उसके बाद भी उन्हें सामान्य कैदियों की भांति जाली के पीछे से ही मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत पात्रा चाल घोटाले में इन दिनों आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

सूत्रों के अनुसार शिवसेना के एक नेता ने आर्थर रोड जेल प्रशासन से संपर्क कर जेलर के कक्ष में उद्धव ठाकरे की संजय राउत से 15 मिनट मुलाकात करवाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन जेल प्रशासन ने इस मुलाकात की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया। संपर्क करनेवाले नेता से कहा गया कि उद्धव ठाकरे को संजय राउत से मुलाकात के लिए अदालत से अनुमति लानी होगी। उसके बाद भी जेलर के कक्ष में कतई मुलाकात नहीं हो सकेगी। सामान्य कैदियों की भांति जाली के पीछे से ही निर्धारित अवधि की मुलाकात की अनुमति दी जाएगी।

जेल अधिकारियों के अनुसार अब तक उन्हें उद्धव ठाकरे की ओर से संजय राउत से मुलाकात के लिए कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। बता दें कि संजय राउत को गोरेगांव की पत्रा चाल घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। आठ अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहने के बाद उन्हें 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसके बाद दो बार उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जा चुकी है। राउत ने आज फिर विशेष पीएमएलए अदालत में अपनी जमानत के लिए आवेदन किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।