विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: ट्राली बैग में मिली 50 करोड़ की हेरोइन, इथियोपिया से आ रहे महिला-पुरुष एयरपोर्ट पर पकड़े गए

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sun, 27 Nov 2022 02:48 PM (IST)

Heroin Seized महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जिम्बाब्वे से आए दो ...और पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर 50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार। फाइल फोटो
मुंबई एयरपोर्ट पर 50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Heroin Seized: महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जिम्बाब्वे से आए दो यात्रियों को 50 करोड़ रुपये मूल्य की 7.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ट्राली बैग में मिली हेरोइन

प्रेट्र के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर डीआरआइ की मुंबई जोनल इकाई ने शुक्रवार को हवाईअड्डे पर जाल बिछाया और अदीस अबाबा (इथियोपिया) से आए एक पुरुष और एक महिला यात्री को रोका। तलाशी लेने पर टीम को उनके ट्राली बैग में हल्के भूरे रंग के पाउडर से भरे कुछ पैकेट मिले। पाउडर में हेरोइन होने की पुष्टि हुई है और प्रतिबंधित पदार्थ का वजन 7.9 किलोग्राम था। जब्त की गई दवा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये है।

आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपितों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। विशेष अदालत ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीआरआइ इस मामले में शामिल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए आगे की जांच कर रहा है।

नैरोबी के यात्री से 35 करोड़ की हेरोइन जब्त

इससे पहले इसी माह राजस्व खुफिया निदेशालय मुंबई के अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नैरोबी से आ रहे एक यात्री से 4.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री से पकड़ी गई हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है। इससे पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से कई बार हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं।

ऐसे बरामद हुई हेरोइन

अधिकारी ने बताया कि डीआरआइ को सूचना मिली थी कि एक यात्री देश में मादक पदार्थ की एक खेप की तस्करी कर रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर निगरानी बढ़ा दी। नैरोबी (केन्या) से मुंबई जा रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। सामान की तलाशी लेने पर अधिकारियों ने उसके ट्राली बैग में 4.98 किलोग्राम हेरोइन पाई गई। हेरोइन ट्राली बैग में छुपाकर पालीथिन बैग में रखी गई थी।

यह भी पढ़ेंः शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर उद्धव बोले, राज्यपाल कोश्यारी को नहीं हटाया गया तो आंदोलन होगा