विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवंडी में नगर निगम कमिश्नर के बंगले के पास बड़ा हादसा, नाले की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:18 PM (IST)

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक बंद नाली की सफाई करते समय दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। यह दुखद घटना नगर निगम आयुक्त के बंगले के पास हुई, जिसके बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाला सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत। (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

नाला सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत। (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. भिवंडी में नाला सफाई करते समय दो मजदूरों की मौत।

  2. नगर निगम आयुक्त के बंगले के पास हुई यह घटना।

  3. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पावरलूम शहर भिवंडी में गुरुवार को एक बंद नाली की सफाई करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह जानकारी एक नगर निगम अधिकारी ने दी।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख साकिब खारबे ने पीटीआई को बताया कि यह घटना दोपहर के आसपास बीएनएमसी आयुक्त के बंगले के पास हुई।

सफाई करते समय घुटा दम

खारबे के अनुसार, ये दोनों मजदूर उस निजी टीम का हिस्सा थे, जिसे नाली की रुकावट को साफ करने के लिए काम पर लगाया गया था। नाली के अंदर सफाई का काम करते समय, दोनों मजदूरों का दम घुट गया और वे बाहर नहीं निकल पाए।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

जब उनके साथ काम करने वाले अन्य लोगों ने देखा कि वे दोनों बाहर नहीं आए हैं, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया। स्थानीय दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, बेहोश मजदूरों को नाली से बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खारबे ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।