विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: कर्मचारी से बदला लेने के लिए शख्स ने दो SUV कार में लगाई आग, कॉन्ट्रैक्ट टूट जाने पर रची थी साजिश

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 17 Feb 2023 09:12 AM (GMT+05:30)

मुंबई में एक शख्स ने प्रसिद्ध बिल्डर के कर्मचारी से बदला लेने के लिए साजिश के तहत उसके बंगले में खड़ी दो एसयूवी कार में आग लगा दी है। बिल्डर ने उससे कॉन्ट्रैक्ट टोड़ दिया था। इसलि बदला लेने के लिए शख्स ने साजिश रची थी। (सांकेतिक तस्वीर)

: कर्मचारी से बदला लेने के लिए शख्स ने दो SUV कार में लगाई आग
: कर्मचारी से बदला लेने के लिए शख्स ने दो SUV कार में लगाई आग

मुंबई,ऑनलाइन डेस्क। मुंबई में एक शख्स ने प्रसिद्ध बिल्डर के कर्मचारी से बदला लेने के लिए साजिश के तहत उसके बंगले में खड़ी दो एसयूवी कार में आग लगा दी है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुंबई के प्रसिद्ध बिल्डर ने सुरक्षा सेवा पाने के लिए व्यक्ति के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन हाल ही में बिल्डर ने इरफान खान के साथ उस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ दिया था। इरफान खान डिवेलपर को सिक्योरिटी मैनपावर मुहैया कराता था।

आरोपियों ने दो एसयूवी कार को किया आग के हवाले

कॉन्ट्रैक्ट टूट जाने पर इरफान खान को यह बर्दाशत नही हुआ। खान को डेवलपर के सुरक्षा प्रभारी इंद्रजीत अहेर पर जिम्मेदार होने का शक हुआ और उसने बदला लेने के लिए साजिश रची। खान ने इस काम के लिए दो अन्य को काम पर रखा। जिसके बाद दोनो ने वर्सोवा के आराम नगर में स्थित इंद्रजीत अहेर के बंगले में खड़ी दो एसयूवी में आग लगा दी थी। हालांकि दमकल ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन अगर वे समय पर नहीं पहुंचे होते तो आग लकड़ी के बंगले तक फैल जाती।

अहेर से बदला लेने के लिए रचि साजिश

अहेर के दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उन्हें आग लगाने के बाद बंगले से भागते हुए देखा था। पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया और साजिश के रचयिता इरफान खान का नाम बता दिया। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खान ने बदला लेने का इरादा किया और रिजवान शेख और अकरम खान नामक दो लोगों को इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह भी पढे़- Fact Check: ब्रिटेन की महारानी के साथ RSS सदस्यों की एडिटेड तस्वीर फिर फर्जी दावे से हुई वायरल

अहेर के द्वारा पूछे जाने पर इरफान ने कहा सॉरी

साजिश में शामिल रिजवान और अकरम दोनों ही नशे के आदी माने जाते हैं। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कारों को जलाने की बात स्वीकार की और पुलिस को खान की भूमिका के बारे में बताया। खान ने स्वीकार किया कि उसने अपराध की साजिश रची क्योंकि उसका मानना था कि डेवलपर के फैसले के लिए अहेर जिम्मेदार था। अहेर ने बताया कि वह आज अदालत में खान से मिला और उसने खान से कई बार पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया और हर बार उसने केवल सॉरी कहा।

यह भी पढे़- Weather Update: उत्तराखंड में हिम्स्खलन को लेकर रेड अलर्ट, दिल्ली और UP में बढ़ेगा पारा; IMD का पूर्वानुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।