टाइगर श्रॉफ के लिए ड्राइवर से बढ़कर हैं फिरदौस बलोच, 28 साल से परिवार के भरोसेमंद
मुंबई में बर्थडे पार्टी से लौटते समय टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान टाइगर ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस बलोच को लगी गोली।
HighLights
टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस बलोच को लगी गोली।
बर्थडे पार्टी से लौटते समय कार पर हुई फायरिंग।
टाइगर ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, हालत स्थिर।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। टाइगर श्रॉफ के पर्सनल केयरटेकर और ड्राइवर फिरदौस इब्राहिम बलोच 20 साल की उम्र में श्रॉफ परिवार के साथ ड्राइवर के तौर पर जुड़े थे और लगातार 28 साल से काम कर रहे थे।
टाइगर के साथ बलोच को लगी गोली
बलोच जोगेश्वरी के रहने वाले थे। रविवार को टाइगर एक बर्थडे पार्टी से घर वापस आ रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की जिसमें तीन गोलियां पैसेंजर सीट की खिड़की को तोड़ते हुए अंदर आग गई। इनमें से एक गोली बलोच के बाएं हाथ पर लगी।
टाइगर तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने खून से लथपथ ड्राइवर को एक तरफ किया, कार का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और उसे पहले सांताक्रूज पुलिस स्टेशन और फिर नानावटी अस्पताल ले गए।
डॉक्टरों के मुताबिक बलोच की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। सोमवार को जुहू पुलिस की एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर बलोच का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि वे काफी सदमे में थे और डरे हुए थे।
बलोच का परिवार अस्पताल पहुंचा
फायरिंग की खबर मिलते ही रविवार रात बलोच की पत्नी, बेटा, बेटी और अन्य रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। उनके परिवार के एक सदस्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बलोच अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।वे अक्सर टाइगर के साथ रहते हैं। बलोच के परिवार ने बताया कि वे दिन भर एक्टर के साथ ही रहते हैं।
