विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: 5 वीडियो में देखें हमलावारों ने कैसे बनाया निशाना?

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2026 11:06 PM (IST)

मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई, जिसमें उनका ड्राइवर घायल हो गया। टाइगर ने ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में गोलीबारी

टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में गोलीबारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर कुछ हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन हमले में उनका ड्राइवर घायल हो गया। गोलीबारी की इस घटना में एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है। इस दौरान कुल सात राउंड गोलियां चलाई गईं।

जब टाइगर पर हमला हुआ उस समय वे फुटबॉल ग्राउंड से अपने घर लौट रहे थे। अब तक सामने आए वीडियो में हमले और उसके बाद के तनावपूर्ण पलों को देखा जा सकता है। इनमें यह भी दिख रहा है कि टाइगर श्रॉफ अपने घायल ड्राइवर की जगह खुद ड्राइवर सीट पर बैठ जाते हैं और कार चलाकर उसे अस्पताल ले जाते हैं।

यहां पांच वीडियो के जरिए इस हमले की पूरी घटना को दिखाया गया है, जिसमें गोलीबारी से पहले, उसके दौरान और उसके बाद के अहम पलों को कैद किया गया है।

टाइगर श्रॉफ जब पुष्पा नर्सी पार्क पहुंचे

टाइगर श्रॉफ शाम 7 बजे अपनी कार से मुंबई के जुहू इलाके में स्थित पुष्पा नर्सी पार्क पहुंचे। टाइगर आगे की सीट पर बैठे थे, लेकिन कार वे खुद नहीं चला रहे थे।

जब हमलावरों ने चलाई गोलियां 

पार्क से निकलकर जब टाइगर घर की तरफ जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उनकी कार पर गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने कुल सात राउंड फायरिंग की। 

गोलीबारी में ड्राइवर घायल 

हमले में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। गोलीबारी के कारण उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी, इसलिए वह गाड़ी से बाहर निकल आया।

टाइगर श्रॉफ ने कमान संभाली

गोलीबारी के बाद, टाइगर श्रॉफ तुरंत कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे और खुद ड्राइव करके घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।

घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया

हमले के बाद, टाइगर अपने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए खुद कार चलाते हुए देखे गए। गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान पुलिस ने उन्हें कोटा से तब गिरफ्तार किया, जब वे देश से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर नेपाल जाने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें- पानीपत का है टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाला अनिल पंडित, पुजारी का बेटा कैसे बना बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर?

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ केस में 'पल्सर 220' बनी बड़ा सुराग, मालिकाना हक की हो रही जांच