विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा मोड़: शूटर निकला नाबालिग, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने का आदेश

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:11 PM (IST)

मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में एक आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। जांच में आरोपी की उम्र 17 साल होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे सुधार गृह भेजा जाएगा।

टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपित को जेजेबी भेजा जाएगा। (फोटो-रॉयटर्स)

टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपित को जेजेबी भेजा जाएगा। (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपित को जेजेबी भेजा जाएगा।

  2. अदालत ने आरोपित की उम्र 17 साल होने की पुष्टि की।

  3. पुलिस ने हरियाणा से स्कूल रिकॉर्ड की जांच की थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में एक आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने जांच में आरोपित की उम्र 17 साल होने की पुष्टि होने के बाद यह फैसला सुनाया।

आरोपी उन दो हमलावरों में से एक है, जिन्होंने गोलीबारी की थी। उसे जेल भेजने के बजाय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा और सुधार गृह भेजा जाएगा। इस महीने की शुरुआत में लड़के के पिता ने अदालत में एक आवेदन दायर कर कहा था कि उनका बेटा नाबालिग है।

इसलिए, उसे नियमित अदालत के समक्ष पेश नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद विशेष अदालत ने पुलिस को उसकी उम्र से जुड़े दावों की पुष्टि करने का निर्देश दिया था। मुंबई पुलिस ने लड़के के स्कूल के रिकार्ड की जांच के लिए हरियाणा में एक टीम भेजी थी।

बुधवार को अभियोजन पक्ष ने अदालत में उसके दस्तावेज पेश किए। इनमें स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाणपत्र शामिल थे। इन दस्तावेजों के अनुसार, लड़के का जन्म 30 नवंबर, 2008 को हुआ था। अभिनेता पर हमले के समय उसकी उम्र 17 साल, 10 महीने और 18 दिन थी। इस तरह वह घटना के समय नाबालिग था।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।