महाराष्ट्र: ठाणे के माचा कंपाउंड में तेल गोदाम धधका, आग बुझाने की कोशिशें जारी
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। भिवंडी ग्रामीण इलाके के माचा कंपाउंड ...और पढ़ें
HighLights
ठाणे के तेल गोदाम में भीषण आग
भिवंडी ग्रामीण इलाके में घटना
दमकल की गाड़ियां आग बुझा रही
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह घटना भिवंडी ग्रामीण इलाके के माचा कंपाउंड में स्थित एक तेल गोदाम की बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
#WATCH ठाणे, महाराष्ट्र: भिवंडी ग्रामीण इलाके के माचा कंपाउंड में एक तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Fty3xS0U6Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
यह भी पढ़ें- मुंबई के कमाठीपुरा की नई तस्वीर, जर्जर इमारतों की जगह लेंगे आलीशान टावर; मिटेगा दशकों पुराना 'कलंक'
