विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thane Crime News: ठाणे में पति ने पत्नी की गरदन रेतने की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 05 Feb 2024 06:14 PM (IST)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास स्थित ठाणे के कोपरी इलाके में अपनी 27 वर्षीय पत्नी को चाकू मारकर घायल ...और पढ़ें

पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार किया
  2. पुलिस ने आरोपी पति ज्ञानेश्वर मालुसरे को किया गिरफ्तार

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास स्थित ठाणे के कोपरी इलाके में अपनी 27 वर्षीय पत्नी को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार इसकी जानकारी दी।

कोपरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई। आरोपी 37 साल के ज्ञानेश्वर मालुसरे ने अपनी पत्नी से बहस होने के बाद हमला कर दिया।

पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार किया

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला किया। घायल पत्नी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मालुसरे के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।"

पुलिस ने आरोपी पति ज्ञानेश्वर मालुसरे को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Maratha Quota Reservation: मनोज जरांगे ने दी 10 फरवरी को भूख हड़ताल की धमकी, ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर मांगा स्पष्टीकरण