BRS Rally: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा- किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार
गृह राज्य तेलंगाना के बाहर पहली बार अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की बड़ी रैली करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अबकी बार किसान सरकार का नारा दिया और कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों बराबर की जिम्मेदार हैं।
राज्य ब्यूरो, मुंबई। गृह राज्य तेलंगाना के बाहर पहली बार अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की बड़ी रैली करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 'अबकी बार, किसान सरकार' का नारा दिया और कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों बराबर की जिम्मेदार हैं। वह रविवार को तेलंगाना की सीमा से सटे महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बोल रहे थे। वहां पूरे चुनावी मूड में केसीआर ने कहा कि मेरे साथ दोहराइए, अबकी बार, किसान सरकार।
नांदेड़ में देलुगू भाषियों की संख्या अधिक
मालूम हो कि नांदेड़ में बड़ी संख्या तेलुगू भाषियों की है। केसीआर ने पिछले साल नौ दिसंबर को अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था। इस बदलाव के साथ उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का संदेश दिया था। तेलंगाना के बाहर अपनी पहली रैली में किसानों को लक्ष्य करते हुए केसीआर ने कहा कि देश को आजाद इतने साल हो गए।
कांग्रेस और भाजपा किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार- केसीआर
उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में 54 वर्ष कांग्रेस एवं 16 वर्ष भाजपा का शासन रहा है। इसका मतलब है कि कांग्रेस और भाजपा ही किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि पार्टियों ने समझ लिया है कि किसान संगठित नहीं हो सकते। महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र अक्सर जलसंकट से जूझता रहता है। इस दुखती रग पर हाथ रखते हुए केसीआर ने कहा कि राज्य में कई नदियों के होने के बावजूद यहां पानी की समस्या क्यों रहती है। किसानों को आत्महत्या क्यों करनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें-