विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिरडी वाले साईं बाबा मंदिर से दान की सुरक्षा सीखने पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO, प्रक्रिया का किया अध्ययन

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:49 PM (IST)

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में दान चोरी के बाद शिरडी साईं बाबा मंदिर का दौरा किया। 

शिरडी पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ।

शिरडी पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ।

HighLights

  1. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट सीईओ ने शिरडी साईं मंदिर का दौरा किया।

  2. अयोध्या में दान चोरी के बाद सुरक्षा उपायों का अध्ययन किया।

  3. कैश काउंटिंग, स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

डिजिटल डेस्क, शिरडी। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा शिरडी के साईं बाबा मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा के दर्शन किए और संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को करीब से समझने के लिए कैश काउंटिंग से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक का जायजा लिया।

दरअसल अयोध्या के राम मंदिर में कुछ महीने पहले चंदा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद से ट्रस्ट ने दान की सुरक्षा की कवायद शुरू की है। इसी सिलसिले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा, सचिव जगदीश आफले और प्रबंधन अधिकारी शुभ्रांशु सोमवार को शिरडी पहुंचे।

दान सुरक्षा प्रक्रिया का किया अध्ययन

प्रतिनिधिमंडल ने साईं बाबा संस्थान के विभिन्न विभागों का दौरा किया और संस्थान की प्रशासनिक एवं आर्थिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा ने संस्थान के कैश काउंटिंग विभाग, कैशियर विभाग और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया।

उन्होंने दानराशि की गिनती, रिकॉर्ड रखने, आर्थिक लेनदेन और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। वहीं, संस्थान की मुख्य लेखाधिकारी मंगला वराडे ने दान के हिसाब-किताब की प्रक्रिया समझाई।

शिरडी में क्या है व्यवस्था?

शिरडी में दान पेटियों की रकम एक खास पाइप के जरिए सीधे गिनती केंद्र तक पहुंचती है। फिर संस्थान और बैंक के अलग-अलग ताले दोनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुलते हैं। कर्मचारी बिना जेब की वर्दी में रहते हैं और सप्ताह में दो दिन बैंक, धर्मादाय आयुक्त और सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में मशीनों से गिनती करते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं तीन सदस्यीय समिति के मेंबर? जो चुनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।