यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shivaji Jayanti: CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम ने शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को दी श्रद्धांजलि
Shivaji Jayanti महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने पुणे के शिवनेरी किले ...और पढ़ें

एजेंसी, पुणे। Shivaji Jayanti देश में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम-डिप्टी सीएम ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया
शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम ने शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर किले में 'पालना समारोह' सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर शिवाजी के अनुयायियों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने की उम्मीद है। बता दें कि महान योद्धा शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में पुणे की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था।
#WATCH | Pune: Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CMs Ajit Pawar and Devendra Fadnavis participate in the celebrations of the 394th birth anniversary of Shivaji Maharaj at Shivneri Fort. pic.twitter.com/xsCV58QfAN
— ANI (@ANI) February 19, 2024
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने भी राजभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
