'डायनासोर लौट सकता है, लेकिन यूपी में कांग्रेस की वापसी मुश्किल', शिवसेना नेता का बड़ा बयान
शिवसेना नेता आनंद दुबे ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी को डायनासोर की वापसी से भी मुश्किल बताया। उन्होंने सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव द्वारा उम्मीदवार घोषित करने को आइएनडीआइए नियमों का उल्लंघन कहा।

शिवसेना नेता आनंद दुबे का बड़ा बयान (File Photo)
HighLights
शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
यूपी में कांग्रेस की वापसी को बताया बेहद मुश्किल।
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर भी उठाए सवाल।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना नेता आनंद दुबे ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच कांग्रेस पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे पर सहमति बनने से पहले उम्मीदवार घोषित कर विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के नियमों का उल्लंघन किया है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 2029 में प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में उसकी राजनीतिक वापसी बेहद मुश्किल है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की संभावना बेहद मुश्किल है।
गौरतलब है कि सपा ने कांग्रेस को शुरुआती बातचीत में 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस 120 सीटें मांग रही है। अखिलेश यादव ने सीटों के बजाय उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर बंटवारे की वकालत की है।