Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shirdi Sai Baba: शिरडी में गोमांस की बिक्री पर पाबंदी, किराए के नाम पर भक्तों से लूट भी हुई बंद

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 02:26 PM (IST)

    Shirdi Sai Baba Darshan शिरडी के सभी बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है। जिले में कहीं भी गोहत्या नहीं की जाती यह जानकारी विखे पाटिल ने दी। शिर्डी में गुंडों द्वारा भक्तों को लूटा जा रहा था। होटलों में अधिक किराया वसूला जा रहा था और दर्शन के नाम पर होने वाली लूट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    Hero Image
    Shirdi Sai Baba Darshan: शिरडी शहर में गौमांस की बिक्री पर रोक लग चुकी है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    विनोद राठौड़, मुंबई। शिर्डी के साईं बाबा देवस्थान में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है और पूरे अहिल्यानगर में गोमांस और गुंडागर्दी बंद कर दी गई है, यह जानकारी अहिल्यानगर के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी है। शिर्डी में साईं बाबा देवस्थान परिसर से सभी गुंडागर्दी को खत्म कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तों से वसूला जाता है जबरदस्त किराया 

    जिले के सभी बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है। जिले में कहीं भी गोहत्या नहीं की जाती, यह जानकारी विखे पाटिल ने दी। शिर्डी में गुंडों द्वारा भक्तों को लूटा जा रहा था। होटलों में अधिक किराया वसूला जा रहा था और दर्शन के नाम पर होने वाली लूट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को कोई लूट या परेशानी नहीं होगी, ऐसी दर्शन व्यवस्था की गई है।

    महाप्रसाद में घुसपैठ बंद हुई

    साईं बाबा के महाप्रसाद में बाहरी लोगों की घुसपैठ को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ईंट भट्टी पर काम करने वाले और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों की महाप्रसाद में घुसपैठ होती थी, उस घुसपैठ को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साईं दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को दर्शन के दौरान टोकन देने की व्यवस्था की गई है, जिससे साईं भक्तों के अलावा दूसरे बाहरी व्यक्तियों की महाप्रसाद में घुसपैठ बंद हो गई है।

    साईं बाबा के देवस्थान परिसर में सभी अनधिकृत निर्माणों को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। विखे पाटिल ने जानकारी दी कि साईं बाबा संस्थान में साईं बाबा के कार्यकाल के संदेशों का एक बड़ा थीम पार्क बनाया जाएगा। पाटिल ने बताया कि साईं बाबा के जीवन पर आधारित थीम पार्क जल्द ही शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: Shirdi Temple: शिर्डी में भक्त मनाएंगे नए साल का जश्न, 3 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन; होटल 50% तक हुए महंगे