शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दी जानकारी
शरद पवार को जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती।
HighLights
शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती।
बेटी सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।
आगे की जांच के लिए अस्पताल में कराया गया दाखिल।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शरद पवार को खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनकी बेटी सु्प्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है।
सुप्रिया ने कहा, हम बाबा को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।
इससे पहले दिन में, सुप्रिया ने बताया कि बाबा (शरद पवार) अब काफी बेहतर हैं और हम अब मुंबई जा रहे हैं। उनकी इतनी अच्छी देखभाल के लिए रूबी हॉल की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूं।