कॉमेडियन मासूम रजवानी समेत कई लोग हिरासत में, साहिल की याद में निकाल रहे कैंडल मार्च
मुंबई पुलिस ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की याद में कैंडललाइट मार्च निकाल रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन मासूम रजवानी और कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

कॉमेडियन मासूम रजवानी समेत कई लोग हिरासत में।
HighLights
मासूम रजवानी समेत कई लोग मुंबई में हिरासत में।
साहिल वाकोडे की याद में निकाल रहे थे कैंडल मार्च।
अनधिकृत प्रदर्शन के आरोप में 140 लोग पकड़े गए।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मासूम रजवानी और कई अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। ये आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की याद में कैंडललाइट मार्च निकाल रहे थे। वाकोडे ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी।
कुल मिलाकर शिवाजी पार्क और चैत्यभूमि से 140 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से लगभग 120 लोग शिवाजी पार्क में आदिवासी जेन जेड नाम से एक अनधिकृत विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे। इन्हें पुलिस ने पकड़कर स्थानीय थाने भेज दिया।
निकाल रहे थे अनधिकृत कैंडल मार्च
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा दादर स्थित चैत्यभूमि में साहिल की याद में अनधिकृत कैंडल मार्च निकाल रहे 20 से 25 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चैत्यभूमि से हिरासत में लिए गए लोगों में स्टैंड-अप कॉमेडियन मासूम रजवानी और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभाओं के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
