विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: विधानमंडल को 'चोरमंडल' कहकर फंसे संजय राउत, विधानसभा स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 01 Mar 2023 02:48 PM (IST)

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने विधानमंडल को चोरमंडल कहा है। संजय राउत के इस बयान को लेकर विधानसभा में ...और पढ़ें

महाराष्ट्र: विधानमंडल को 'चोरमंडल' कहकर फंसे संजय राउत,
महाराष्ट्र: विधानमंडल को 'चोरमंडल' कहकर फंसे संजय राउत,

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने विधायकों को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय राउत ने विधानसभा को 'चोरमंडल' कहा है। संजय राउत की विवादित टिप्पणी के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष के साथ ही विपक्षी विधायकों ने भी शिवसेना (यूबीटी) नेता की टिप्पणी की आलोचना की।

संजय राउत के खिलाफ जांच के आदेश

भाजपा ने विधानसभा में संजय राउत के बयान का मुद्दा उठाया है। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दो दिनों के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है। राउत के बयान के खिलाफ भाजपा ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

भाजपा ने उठाया मुद्दा

दरअसल, एक दिन पहले संजय राउत ने कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए विधानमंडल को 'चोरमंडल' कहा था। भाजपा नेता आशीष शेलार ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि विधायकों को चोर कहा जा रहा है, यह राज्य का अपमान है। भाजपा के अन्य विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

विपक्षी दलों ने भी की आलोचना

संजय राउत के बयान की सहयोगी दलों एनसीपी और कांग्रेस ने भी आलोचना की है। नेता विपक्ष अजित पवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। थोराट ने कहा, "संजय राउत के बयान की वास्तविकता की जांच करने की जरूरत है। साथ ही हर किसी को सदन में कुछ कहते समय सावधान रहना चाहिए। हमें भी लोग देश विरोधी कहते हैं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।