विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान पर एके-47 से हमला कर श्रीलंका भागने का था प्लान, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन; पूरी साजिश का हुआ भंडाफोड़

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 01 Jun 2024 04:23 PM (IST)

Salman Khan Firing News सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद अब अभिनेता ...और पढ़ें

Salman Khan firing News सलमान खान के खिलाफ रची गई थी साजिश।
Salman Khan firing News सलमान खान के खिलाफ रची गई थी साजिश।

HighLights

  1. सलमान खान की हत्या की साजिश की खौफनाक जानकारी का खुलासा हुआ।
  2. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई गुर्गे साजिश में थे शामिल।

एजेंसी, मुंबई। Salman Khan firing News बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कई दफा जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना भी सामने आई थी। अब अभिनेता के खिलाफ इसी साजिश को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। 

पाकिस्तान से मंगाई गई एके-47 राइफल

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश की खौफनाक जानकारी का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से एके-47 और एम-16 राइफलें मंगाई गई थी। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने महाराष्ट्र के पनवेल में खान की कार पर हमला करने की साजिश रची थी, जिसमें पाकिस्तानी हथियारों का उपयोग होना था। वहीं, नाबालिग शार्पशूटर खान पर हमला करने वाले थे और उसके बाद श्रीलंका भागने की प्लान बनाया हुआ था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई गुर्गे थे शामिल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश में उसके गुर्गों का पूरा नेटवर्क लगा था और कई जानलेवा हथियारों का जखीरा इसमें उपयोग होने वाला था। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस पूरे प्लान में 60 से 70 लोगों की मदद ली गई थी, जिनमें से प्रत्येक को कोई न कोई बड़ी भूमिका सौंपी गई।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों को शूटर के रूप में इस्तेमाल करना था। इस योजना के तहत पनवेल में खान की गाड़ी पर हमला करना या उनके फार्महाउस को निशाना बनाना था।

लॉरेंस के भाई ने दिया था साथ

पुलिस ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और सहयोगी गोल्डी बरार ने कथित तौर पर डोगर नाम के पाकिस्तानी डीलर से घातक हथियार हासिल करने में मदद की थी।