मुंबई के सबसे अमीर गणपति, चढ़ावे में मिलता है करोड़ों का सोना
जीएसबी (गौड़ सारस्वत ब्राह्मण) सेवा मंडल के गणपति, सबसे अमीर गणपति। करोड़ों का दान आता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। महाराष्ट्र में सूखे को देखते हुए मंडल ने अपील की है कि लोग सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाएं। बचत करें।
मुंबई। जीएसबी (गौड़ सारस्वत ब्राह्मण) सेवा मंडल के गणपति, सबसे अमीर गणपति। करोड़ों का दान आता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। महाराष्ट्र में सूखे को देखते हुए मंडल ने अपील की है कि लोग सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाएं। बचत करें। मंडल ने इस बार कोई थीम नहीं रखी है। मूर्ति के सिर्फ हाथ, पैर और कान सोने के बनाए हैं।
पिछली बार 80 किलो सोने से सजे
2014 में जीएसबी के गणेश 80 किलो सोने से सजे थे। बीमा 259 करोड़ का था। 96 लाख की माला थी।
और भी मंडल करेंगे दान
मुंबई के प्रमुख मंडल किसानों के लिए 1 करोड़ का दान देंगे। सबसे प्रसिद्ध गणपति लालबाग चा राजा के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने 25 लाख देने की घोषणा की है।