महाराष्ट्र: ठाणे और पुणे में 48 लाख का एक्सपायर्ड फूड जब्त, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर समेत 10 पर FIR
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ठाणे और पुणे में ₹48 लाख का एक्सपायर्ड खाद्य स्टॉक जब्त किया है। इस ...और पढ़ें

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के निदेशक सहित 10 लोगों पर FIR।
HighLights
महाराष्ट्र FDA ने ₹48 लाख का एक्सपायर्ड खाद्य स्टॉक जब्त किया।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के निदेशक सहित 10 लोगों पर FIR।
ठाणे और पुणे जिलों में की गई यह बड़ी कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा एक्सपायर हो चुके, खराब और रिजेक्ट किए गए खाद्य उत्पादों की बिक्री और उन्हें इधर-उधर खपाने के खिलाफ कई जिलों में की गई कार्रवाई के दौरान 48 लाख रुपये का खाद्य स्टाक जब्त किया गया। इसके बाद, पुलिस ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एक डायरेक्टर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
यह एफआइआर ठाणे के शांति नगर पुलिस थाने में दर्ज की गई है। इसमें 10 आरोपितों के नाम हैं, जिनमें रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ब्लिंकइट और जोमैटो हाइपरप्योर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही डिस्पोजल एजेंसी चलाने वाले और स्थानीय सप्लायर शामिल हैं।
यह एफआइआर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। एफआइआर में नामजद लोगों में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के होल-टाइम डायरेक्टर वी. सुब्रमण्यम, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अशोक कुमार सिंह, रिलायंस रिटेल लिमिटेड के नामिनी विजय भिकाजी खर्माले और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के वेयरहाउस मैनेजर नीलेश रामदासराव देशमुख शामिल हैं। एफडीए के सूत्रों ने बताया कि 14 और 15 अक्टूबर के बीच ठाणे और पुणे जिलों में कई जगहों पर एक साथ यह अभियान चलाया गया।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई जैसी रोशनी से चमकेगा मुंगेर का किला क्षेत्र, 700 स्ट्रीट लाइटें बदलेंगी शहर का नजारा
