विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे की टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 100 दुकानें जलकर खाक; दमकल की 27 गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:23 AM (IST)

पुणे के टिंबर मार्केट में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 100 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

HighLights

  1. पुणे टिंबर मार्केट में बुधवार तड़के लगी भीषण आग

  2. करीब 100 दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

  3. 27 फायर टेंडर और 150 कर्मियों ने आग पर पाया काबू

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार तड़के टिंबर मार्केट की दुकानों में भीषण आग लग गई। पुणे फायर डिपार्टमेंट के चीफ फायर ऑफिसर गणेश सोनवणे ने बताया, 'हमें रात 2:05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद हमारे कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

आग की गंभीरता को देखते हुए ब्रिगेड कॉल घोषित की गई। मौके पर 27 फायर टेंडर और रेस्क्यू वैन, 50 से ज्यादा टैंकर और 150 से अधिक दमकलकर्मी तैनात किए गए।

स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 100 दुकानें प्रभावित हुई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पूरी जांच के बाद ही नुकसान के सही आंकड़ों का पता चलेगा।'

पुणे टिंबर मार्केट में बुधवार तड़के लगी भीषण आग

बुधवार को पुणे के टिंबर मार्केट में जय वल्लभ स्कूल के पास लकड़ी के सामान की दुकानों में आग लग गई। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

आग पर काबू पाने के लिए कुल 27 फायर टेंडर तैनात किए गए थे। इनमें पुणे फायर ब्रिगेड के 24, पुणे छावनी का 1 और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) के 2 फायर टेंडर शामिल थे। आग बुझाने के इस अभियान में लगभग 150 कर्मी शामिल थे।

27 फायर टेंडर ने आग पर पाया काबू

आग को आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने के लिए चारों तरफ से करीब दो घंटे तक मशक्कत की गई, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन (ठंडा करने की प्रक्रिया) चल रही है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले रविवार को, कलंबोली स्टील मार्केट में एक गैरेज गोदाम में लगी आग को बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया था। वहां आग लगने के बाद एक जोरदार धमाका भी हुआ था। डिप्टी फायर ऑफिसर मनीष ब्रह्मंकर ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।