विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे के डी-मार्ट पर FDA का छापा, 50 लाख रुपये से अधिक का खाद्य तेल जब्त

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:40 PM (IST)

महाराष्ट्र FDA ने पुणे के डी-मार्ट स्टोर से 50.27 लाख रुपये मूल्य का 20,085 लीटर संदिग्ध घटिया खाद्य तेल जब्त किया है।

पुणे डी-मार्ट से 20,085 लीटर खाद्य तेल जब्त (फोटो AI से बनाई गई है)

पुणे डी-मार्ट से 20,085 लीटर खाद्य तेल जब्त (फोटो AI से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र FDA ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की ‘एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड’ (डी-मार्ट) के एक स्टोर से 20,085 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह स्टॉक घटिया गुणवत्ता और गलत ब्रांडिंग का शक होने के कारण जब्त किया गया।

साथ ही लोकप्रिय ब्रांडों के कई नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार को मावल तालुका के अंबी गांव स्थित कंपनी के केंद्र पर की गई।

जब्त तेल की कीमत 50.27 लाख रुपये बताई गई

जांच के दौरान, अधिकारियों ने 20,085 लीटर खाद्य तेल का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 50.27 लाख रुपये है। अधिकारियों को शक है कि इसमें 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम' के तहत घटिया गुणवत्ता और गलत ब्रांडिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया है।

FDA ने नौ नमूने लिए हैं। इनमें 'आधार' (Aadhar) ब्रांड का रिफाइंड सूरजमुखी तेल, 'फॉर्च्यून' का राइस ब्रान तेल, 'पतंजलि' का कच्ची घानी सरसों का तेल, और 'सफोला' का कोल्ड-प्रेस्ड सरसों और मूंगफली के तेल शामिल हैं।

FDA के संयुक्त आयुक्त श्रीकांत करकाले ने बताया कि नमूनों को लैब टेस्ट के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।