विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के पीरामल समूह में भी सामने आया TCS नासिक जैसा कांड

Published: Thu, 30 Apr 2026 10:51 PM (IST)

मुंबई के पीरामल समूह कार्यालय में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सहकर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला सामने आया है।

मुंबई का पीरामल समूह(फोटो: सोशल मीडिया)

मुंबई का पीरामल समूह(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई के महालक्ष्मी स्थित पीरामल समूह के कार्यालय में भी नासिक के टीसीएस कांड जैसी घटना सामने आई है। इस प्रकरण में एक 19 वर्षीय युवती के साथ उसके सहकर्मी द्वारा लगातार यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की सक्रियता के बाद यह मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुँचा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता द्वारा मुंबई के आग्रीपाड़ा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहागया है कि युवती द्वारा नौकरी छोड़ने के बावजूद आरोपित उसे अश्लील मैसेज भेजकर और फोन करके प्रताड़ित कर रहा था। जब यह प्रताड़ना सहनशक्ति से बाहर हो गई, तब पीड़िता ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अशरफ सिद्दीकी के रूप में की है, जो उसी कार्यालय में पीड़िता का सहकर्मी था। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित ने न सिर्फ युवती को अश्लील तस्वीरें भेजीं, बल्कि अन्य महिला सहकर्मियों के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पीड़िता को संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया।

आग्रीपाड़ा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 78(2) (पीछा करना) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला नासिक के टीसीएस बीपीओ में सामने आए बड़े उत्पीड़न और मतांतरण गिरोह से मिलता-जुलता है। लेकिन इसमें अभी एक ही आरोपित के सामने आने की बात पता चली है। नासिक की तरह यहां भी कॉर्पोरेट कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और विशाखा दिशानिर्देशों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में बाहरी ठेका कंपनियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच में ढिलाई बरती जाती है। फिलहाल, पुलिस आरोपित के अन्य संपर्कों और इस घटना के पीछे किसी व्यापक संगठित मंशा की जाँच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।