विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म देखकर भाई ने की हत्या की प्लानिंग, बहन को उतार दिया मौत के घाट; पुलिस की पूछताछ में कही ये बात

Published: Mon, 03 Mar 2025 12:06 AM (IST)

लड़की का शव रविवार तड़के करीब 4.30 बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला। पुलिस ने कहा कि किशोर ने एक ...और पढ़ें

आरोपित किशोर को हिरासत में लिया गया है।
आरोपित किशोर को हिरासत में लिया गया है।

HighLights

  1. भाई ने बहन का बेरहमी से किया कत्ल।
  2. सीरियल किलर की फिल्म से था प्रेरित।

जेएनएन, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक किशोर ने द्वेष के कारण चचेरी छोटी बहन की हत्या कर दी। किशोर को लगता था कि रिश्तेदार उसकी बहन से अधिक प्यार करते थे।

जांच के दौरान पता चला कि किशोर ने हाल ही में कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव के जीवन पर आधारित फिल्म देखी थी। पिछली सदी के सातवें दशक में रमन ने कई लोगों को मार डाला था।

गला घोंट कर हत्या को दिया अंजाम

इस फिल्म को देखने के बाद किशोर ने शनिवार शाम मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर नालासोपारा में पहाड़ी पर छह साल की बहन की हत्या को अंजाम दिया। आरोपित खेलने के बहाने बच्ची को वहां ले गया और गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद पास में रखे बड़े पत्थर से उसके चेहरे को कुचल दिया। बच्ची का शव श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला। पुलिस ने खून से सना वह पत्थर बरामद कर लिया है।

हिरासत में आरोपी

आरोपित किशोर को हिरासत में लिया गया है। बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। बच्ची के पिता ने लड़के से पूछा कि बच्ची कहां है, तो लड़के ने बताया कि दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। यह सुनकर लड़की के माता-पिता पेल्हार थाने पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में लड़का बच्ची को कहीं ले जाता हुआ दिखा। लड़के ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: भाजपा में विलय करेगी शिवसेना? संजय राउत के दावे से मची खलबली, बोले- शिंदे फडणवीस की कर रहे शिकायत