Move to Jagran APP

सावधान! मुंबई में समंदर किनारे हैं 'नीली' आफत, दो दिन में 150 लोग घायल

जेलिफिश के संपर्क में आने से घंटो तक दर्द और खुजली होती है। इनका डंक मछलियों की जान भी ले लेता है।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 08:59 AM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 10:39 AM (IST)
सावधान! मुंबई में समंदर किनारे हैं 'नीली' आफत, दो दिन में 150 लोग घायल
सावधान! मुंबई में समंदर किनारे हैं 'नीली' आफत, दो दिन में 150 लोग घायल

मुंबई, एएनआई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समंदर किनारे अक्सर लोग सैर-सपाटा करने जाते हैं। लेकिन इन दिनों लोगों के लिए ये सैर सपाटा घातक साबित हो रहा है। दरअसल, मुंबई के समुद्री तटों पर ब्लू बॉटल जेलिफिश ने आतंक मचाया हुआ है। बड़ी संख्या में आई इन जहरीली जेलिफिशों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया है। इसके हमले में पिछले दो दिनों में अब तक 150 लोग घायल हो चुके हैं। 

loksabha election banner

जेलिफिश के संपर्क में आने से घंटो तक दर्द और खुजली होती है। इनका डंक मछलियों की जान भी ले लेता है। बताया जाता है कि मध्य मानसून सीजन के दौरान मुंबई में ये आमतौर पर देखी जाती हैं।

जुहू बीच पर एक दुकानदार ने बताया कि पिछले दो दिनों में जेलिफिश के हमले में 150 लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा 'जेलिफिश से बीच भरा हुआ है। कई लोग घायल हुए हैं। मैं घायल लोगों पर नींबू मलकर उनकी मदद कर रहा हूं। लोगों को अभी बीच पर आने से बचना चाहिए।' स्थानीय लोगों का कहना है कि जेलिफिश हर साल बीच पर देखी जाती हैं। लेकिन, इस समय ये काफी संख्या में मौजूद हैं।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी
जेलिफिशों के आतंक को देखते हए सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने लोगों को बीच पर जाने से मना किया है। हाल ही में जुहू, अक्सा और गिरगाम चौपाटी बीचों पर बड़ी संख्या में जेलिफिशों को देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार ये जिस बॉडी पार्ट के टच में आते हैं वो सुन्न हो जाता है। कई केस में इनके टच की वजह से बहरेपन की भी शिकायत मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.