ठाणे में फ्लैट की छत गिरने से महिला की मौत
ठाणे में एक फ्लैट की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और उसका बच्चा घायल हो गया।
By BabitaEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 11:59 AM (IST)
ठाणे, एएनआई। ठाणे के उल्हासनगर में मुरलीवाला बिल्डिंग में दूसरी मंंजिल के फ्लैट की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और उसके बच्चा घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तीसरी मंजिल के फ्लैट के फर्श पर काम चल रहा था और अचानक की वो फर्श गिर पड़ा जिससे उसके नीचे की मंजिल पर रहने वाली महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद बिल्डिंग में रह रहे अन्य लोगों को भी अग्निशमन विभाग द्वारा बचा लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें