Move to Jagran APP

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेनों में अब महिलाएं कर सकेंगी सफर

Mumbai Local Train मुंबई लोकल ट्रेनों मेें महिलाएं 17 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक और फिर शाम सात बजे से यात्रा कर सकेंगी। शुक्रवार को यह जानकारी मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) सचिव आपदा प्रबंधन राहत और पुनर्वास महाराष्ट्र ने दी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 06:06 PM (IST)
मुंबई लोकल ट्रेनों में महिलाएं सफर कर सकेंगी ।

मुंबई, एएनआइ। Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेनों में अब महिलाएं सफर कर सकेंगी। मुंबई लोकल ट्रेनों मेें महिलाएं 17 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक और फिर शाम सात बजे से यात्रा कर सकेंगी। शुक्रवार को यह जानकारी  मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) सचिव, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास, महाराष्ट्र ने दी। गौरतलब है कि मुंबई लोकल आम जनता के लिए बंद है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में यात्रियों को मुंबई लोकल में यात्रा की अनुमित है। कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से मुंबई लोकल बंद थी। इस कारण यहां के लोगों को सड़क यातायात का सहारा लेना पड़ा।

loksabha election banner

इससे पहले कोरोना लॉकउाउन की मार झेल रहे मुंबई के डब्बावालों, विदेशी दूतावास और उच्‍च आयोग के कर्मचारियों को आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए ही चलाई जा रही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। मुंबई के कार्यालयों में काम कर रहे लोगों को समय से उनका खाने का टिफिन पहुंचाने वाले मुंबई के डब्बावाले बीते 130 सालों से लोगों को ये टिफिन सेवा दे रहे हैं। उनका कहना है कि इतने लंबे इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ जो छह महीने का ब्रेक मिला हो। इस सेवा को फिर से पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के लिए उन्‍होंने आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए ही चलाई जा रही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति मांगी थी। वर्तमान में कोविड-19 प्रतिबंधों के मद्देनजर, डब्बावालेेंं जो अपनी साइकिलों पर दक्षिण मुंबई क्षेत्र तक खाना पहुंचा रहे थे, उन्‍होंने लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति मिलने पर खुशी जताई है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि 30 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए अनलॉक दिशा-निर्देशों के आधार पर, उन्होंने डब्बावालों को स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। रेल मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, विदेशी वाणिज्य दूतावासों और उच्च आयोगों के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। महानगर में 5,000 से अधिक डब्बावाले टिफिन डिलीवरी का कारोबार चलाते हैं। कोविड-19 के प्रकोप से पहले, वे सामान्य कामकाजी दिनों में कार्यालय जाने वालों को दो लाख से अधिक टिफिन वितरित करते थे। वे समय पर गंतव्य पर वितरित किए जाने वाले लंच बॉक्स को सुनिश्चित करने के लिए उपनगरीय ट्रेनों का उपयोग करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.