यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नवी मुंबई में NCB का बड़ा एक्शन, 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, चार लोग गिरफ्तार
नवी मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पर एनसीबी ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का ...और पढ़ें

HighLights
- नवी मुंबई में एनसीबी ने बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।
- 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त।
- इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पीटीआई, मुंबई। नवी मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़े ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
इस दौरान एनसीबी ने लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी। एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के एक अधिकारी के अनुसार विदेश में बैठे लोगों का एक समूह इस सिंडिकेट को संचालित कर रहा है और जब्त की गई कुछ दवाएं कूरियर या छोटी कार्गो सेवाओं और मानव वाहकों के माध्यम से अमेरिका से लाई गई थीं।
200 करोड़ की ड्रग्स बरामद
एक अधिकारी ने इसको लेकर बताया कि उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने वाले पार्सल से 200 ग्राम कोकीन जब्त की और नवी मुंबई में ड्रग के स्रोत का पता लगाकर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।
अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने पिछले सप्ताह नवी मुंबई से 11.54 किलोग्राम बहुत उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन, हाइड्रोपोनिक वीड और 200 पैकेट (5.5 किलोग्राम) कैनबिस गमी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है।
चार लोग गिरफ्तार
इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य अपनी ड्रग डीलिंग के लिए दिन-प्रतिदिन की बातचीत में छद्म नामों का इस्तेमाल करते थे। अधिकारी ने बताया कि सिंडिकेट के पिछले और अगले लिंकेज की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
