विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवी मुंबई में कार से 16 किलो से ज्यादा सोना लूटा, चार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:07 AM (IST)

नवी मुंबई के जुईनगर एमआईडीसी में गुरुवार रात एक कार से लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया गया। चार अज्ञात व्यक्तियों ने कार रोककर वारदात को अंजाम दिया। 

नवी मुंबई में कार से 16 किलो सोना लूटा गया।

नवी मुंबई में कार से 16 किलो सोना लूटा गया।

HighLights

  1. नवी मुंबई में कार से 16 किलो सोना लूटा गया।

  2. लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना चोरी हुआ।

  3. चार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

डिजिटल डेस्क, ठाणे। नवी मुंबई के जुईनगर एमआइडीसी क्षेत्र में चार अज्ञात व्यक्तियों ने एक कार से लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। तुर्भे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात एक सर्विस रोड पर हुई।

उन्होंने कहा कि एक अन्य चार पहिया वाहन में सवार लोगों ने इस कार को रोका, जिसमें से चार व्यक्ति उतरे और कार में सवार लोगों से मारपीट करने के बाद 16 किलोग्राम से अधिक का सोना लूट लिया। आरोपित घटना के तुरंत बाद फरार हो गए।

आरोपितों को पकड़ने के लिए अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस थानों की टीम को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि तुर्भे थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत लूटपाट और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। लूटे गए सोने के स्रोत और पृष्ठभूमि की पड़ताल सहित मामले की जांच जारी है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।