विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: कार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, बोनट पर 200 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:59 PM (IST)

नवी मुंबई के कलंबोली में एक तेज रफ्तार कार ने नियमित जांच के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी।

कलंबोली में नियमित जांच के दौरान कांस्टेबल को टक्कर मारी

कलंबोली में नियमित जांच के दौरान कांस्टेबल को टक्कर मारी

HighLights

  1. कलंबोली में नियमित जांच के दौरान कॉन्स्टेबल को टक्कर मारी

  2. तेज रफ्तार कार ने 200 मीटर तक बोनट पर घसीटा

  3. सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में गाड़ियों की नियमित जांच के दौरान चौंकाने वाली घटना घटी। सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी और उसे अपने बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उन दो संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है, जो कथित तौर पर उस कार में सवार थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के कारण पुलिसकर्मी गाड़ी के बोनट पर जा गिरा। गाड़ी रोकने के बजाय, ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और उसे आगे बढ़ाता रहा, जिससे कॉन्स्टेबल करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।