Move to Jagran APP

टीकाकरण पर अफवाहों को दूर करने के लिए चलेगा राष्ट्रीय अभियान : नकवी

दूरदराज इलाकों और गांवों में दिया जाएगा विशेष ध्यान। अभियान में शामिल किए जाएंगे देश के कई संगठन। वहीं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने गुरुवार को दिन में हज 2021 तैयारियों को लेकर दक्षिण मुंबई के हज हाउस में समीक्षा बैठक की।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 07:51 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:51 PM (IST)
टीकाकरण पर अफवाहों को दूर करने के लिए चलेगा राष्ट्रीय अभियान : नकवी
टीकाकरण पर अफवाहों को दूर करने के लिए चलेगा राष्ट्रीय अभियान : नकवी

मुंबई, प्रेट्र। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना रोधी टीके को लेकर अलग-अलग तरीके की अफवाहें और भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे दूर करने के लिए सरकार पूरे देश में 'जान है तो जहान है' अभियान चलाएगी। यह जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी।

loksabha election banner

गुरुवार को उन्होंने यहां कहा कि देश में शुरू किए गए दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के खिलाफ नापाक और निहित स्वार्थ से फैलाई गई अफवाहों और आशंकाओं को दूर करने के लिए सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों के साथ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा।

नकवी ने कहा कि इस अभियान में राज्य हज समितियां, वक्फ बोर्ड, उनके सहयोगी संगठन, सेंट्रल वक्फ काउंसिल, मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन और अन्य सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर 'जान है तो जहान है' प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान खासतौर दूरदराज इलाकों और गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि सबसे ज्यादा अफवाहें गांवों में ही फैलाई गई हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस अभियान में महिला स्वयं सहायता समूहों की भी सहायता ली जाएगी। ये समूह लोगों को टीकों के बारे में जानकारी देंगे और उनका भय और भ्रम दूर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अफवाह और दुष्प्रचार करनेवाले ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के दुश्मन हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।

हज की तैयारियों को लेकर बैठक की

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने गुरुवार को दिन में हज 2021 तैयारियों को लेकर दक्षिण मुंबई के हज हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारी हज यात्रा की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन कोरोना महामारी को लेकर सऊदी अरब सरकार का जो भी फैसला होगा उसका हम सम्मान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.