यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nanded Hospital Deaths: 'ये सरकारी व्यवस्था की विफलता', महाराष्ट्र के अस्पताल में हुई मौतों पर बोले शरद पवार
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा- अभी दो महीने पहले एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जहां ठाणे नगर निगम के ...और पढ़ें

एएनआई, मुंबई: 24 घंटे में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 लोगों की मौत पर एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए, NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह घटना सरकारी प्रणालियों की विफलता को उजागर करती है और भविष्य में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गंभीर कदम उठाने का आह्वान करती है।
यह घटना यहां शंकरराव चव्हाण सरकारीअस्पताल में दवाओं की कथित कमी के कारण हुई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने सोशल साइट एक्स पर लिखा-
नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सचमुच चौंकाने वाली है।

यह भी पढ़ेंः Nanded Hospital Deaths: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में एक दिन में 12 नवजात शिशु समेत 24 मरीजों की मौत
इसी तरह की एक घटना को याद करते हुए जिसमें ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में 18 लोगों की मौत हो गई थी, पवार ने कहा-
अभी दो महीने पहले, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जहां ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में एक ही रात में 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से न लेने के कारण नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में ऐसी गंभीर घटना दोहराई गई। यह सरकारी सिस्टम की विफलता को दर्शाता है।
