यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जल्द पकड़ा जाएगा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मास्टरमाइंड' पुलिस ने की आरोपी की पहचान
विमानों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जगदीश उइके नामक शख्स की पुलिस तलाश कर रही है। ...और पढ़ें

पीटीआई, नागपुर। विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय शख्स की पहचान की है। पुलिस ने जानकारी दी कि जगदीश उइके नामक शख्स नागपुर के गोंदिया का रहने वाला है। उसने आतंकवाद पर किताब भी लिखी है। उसे साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने जानकारी दी कि जब पुलिस को जानकारी मिली की जगदीश उइके फरार चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता खेडकर की अगुआई में की गई जांच में उइके के ईमेल से जुड़े विस्तृत जानकारी सामने आई है।
पीएमओ को भी भेज चुका है ईमेल
पुलिस ने जानकारी दी कि उइके ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), रेल मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री, एयरलाइन कार्यालयों, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी निकायों को ईमेल भेजे।
पुलिस ने बताया कि उइके को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।" उन्होंने कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
300 से अधिक विमानों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि 13 दिनों के भीतर 300 से अधिक विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। 2 अक्टूबर को इंडिगो और एयर इंडिया की 13-13 उड़ानों सहित करीब 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
सोमवार को उइके ने उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी भरा ईमेल भेजा था। उइके, आतंकी खतरों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करना चाहता था।
यह भी पढ़ें: हिसार एयरपोर्ट पर लगा डीवीओआर, अब हर जहाज को मिलेगी दिशा; जल्द शुरू होगी उड़ानों की सुविधा
