विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: बुर्का नहीं पहनने पर रूपाली से जारा बनी युवती का मुस्लिम पति ने गला रेता

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 27 Sep 2022 10:59 PM (IST)

हिजाब पहनने से मना करने पर पति ने विवाहिता पर कथित तौर पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया। ...और पढ़ें

पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट। (प्रतीकात्मक फोटो)
पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट। (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई, एएनआइ। एक दिल दहला देने वाली घटना में 36 साल के एक मुस्लिम ने अपनी हिंदू बीवी को बुर्का नहीं पहनने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। रूपाली से जारा बनी हिंदू बीवी ने मुस्लिम पति से तलाक मांगा था और बच्चे की कस्टडी को लेकर भी विवाद हो गया था। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को तिलकनगर इलाके में इकबाल मोहम्मद शेख नाम के आदमी ने अपने दो साल के बेटे अली के साथ अलग रह रही 20 वर्षीय हिंदू पत्नी जारा (पूर्व नाम रूपाली चंदनशिवे) को मामूली झगड़े के बाद मौत के घाट उतार दिया।

2019 में हुआ था प्रेम विवाह

रुपाली ने तीन साल पहले 2019 में इकबाल से प्रेम विवाह किया था। पुलिस का कहना है कि पड़ोस में जाने के लिए जारा के बुर्का पहनने से मना करने पर इकबाल मोहम्मद शेख ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन और हाथ पर वार किया था। पुलिस इंस्पेक्टर विलास राठौर के अनुसार, रूपाली ने अपने पति और उसके परिवार की ओर से मुस्लिम पोशाकें पहनने का दबाव बनाए जाने के बाद कुछ महीने पहले अपने बच्चे के साथ अलग रहना शुरू कर दिया था।

बहस के बाद काटी गर्दन

पीड़िता ने सोमवार को जब उसने अपने पति को फोन करके तलाक के बारे में पूछा तो वह रात दस बजे के करीब बातचीत करने के लिए रूपाली के चेंबूर स्थित किराये के घर पर पहुंचा। जहां बच्चे की कस्टडी और बुर्के को लेकर फिर से बहस हो गई और इकबाल मोहम्मद शेख ने उसकी गर्दन काट दी। उसके अलावा, शेख ने उसके शरीर पर कई वार किए। रूपाली के मां-बाप को जब खबर मिली तो वह खून से लथपथ अपने कमरे में पड़ी थी। उसे तत्काल घाटकोपर के रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में बने हुए हैं गहलोत, उम्मीदवारी बचाने को कई नेता सक्रिय

यह भी पढ़ें- आशा पारेख को शुरुआत दौर में निर्देशक ने काम देने से किया था मना, यह थी वजह